Powered by: Motilal Oswal
2026-11-12 02:20:15 pm | Source: आईएएनएस
आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का दिखने लगा असर; कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा
आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का दिखने लगा असर; कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से बीते महीने रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि करने के बाद, देश के निजी और सरकारी बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) को बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसमें एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ कई बैंकों का नाम शामिल है।  

एमसीएलआर, यह वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिसके नीचे कोई भी बैंक अपने ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है। इसमें बढ़ोतरी से लोन लेने महंगा हो जाता है। 

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सबसे पहले एमसीएलआर में इजाफा किया। बैंक ने 3 महीने, 6 महीने, एक साल, 2 साल और 3 साल के लिए एमसीएलआर में 15 आधार अंक की वृद्धि की थी। यह वृद्धि 15 अक्टूबर से लागू हो गई है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ओवरनाइट से लेकर 3 साल के एमसीएलआर के ब्याज दर में 10 आधार अंक का इजाफा किया गया है। बैंक ऑफ इंडिया ने 3 महीने, 6 महीने, एक साल और 3 साल के लिए एमसीएलआर में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। दोनों बैंक की नई ब्याज दरें एक नवंबर से प्रभावी हो गई हैं।

देश के सबसे बड़ी निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर को 5-15 आधार अंक तक बढ़ा दिया है। बैंक ने सभी सात अवधि के एमसीएलआर में वृद्धि की है। नई ब्याज दरें 7 नवंबर से लागू हो गई हैं।

केनरा बैंक ने सभी अवधि के एमसीएलआर में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक महीने, 3 महीने, 6 महीने और एक साल के एमसीएलआर में 5-20 आधार अंक की वृद्धि की है। दोनों बैंकों की नई ब्याज दरें 12 नवंबर से लागू होंगी।

आरबीआई ने अक्टूबर में मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान करते हुए रेपो रेट को 25 आधार अंक बढ़ाते हुए 5.50 प्रतिशत कर दिया था।

इससे पहले आरबीआई ने फरवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 के बीच रेपो रेट में 125 आधार अंक की कटौती की थी। 
 

Disclaimer: The content of this article is for informational purposes only and should not be considered financial or investment advice. Investments in financial markets are subject to market risks, and past performance is not indicative of future results. Readers are strongly advised to consult a licensed financial expert or advisor for tailored advice before making any investment decisions. The data and information presented in this article may not be accurate, comprehensive, or up-to-date. Readers should not rely solely on the content of this article for any current or future financial references. To Read Complete Disclaimer Click Here

Top News

News Not Found

Tag News

News Not Found

More News

News Not Found