Powered by: Motilal Oswal
2026-11-12 02:07:14 pm | Source: आईएएनएस
भारतीय बैंकों का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में 1.16 लाख करोड़ रुपए रहा
भारतीय बैंकों का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में 1.16 लाख करोड़ रुपए रहा

 भारत में सूचीबद्ध वाणिज्यिक बैंक (एससीबी) का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपए रहा। इसमें बढ़ोतरी की वजह शुद्ध ब्याज आय और क्रेडिट ग्रोथ का मजबूत रहना है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई। 

केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया कि मुनाफे में बढ़ोतरी की वजह शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) और बैंक क्रेडिट में लगभग 19 प्रतिशत की ग्रोथ होना है।

इसे पिछले साल की इसी तिमाही के कमजोर आधार से भी मदद मिली, जब मुनाफे में बढ़ोतरी केवल 4.2 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट में कहा गया, "तिमाही के दौरान बॉन्ड यील्ड बढ़ने से ट्रेजरी आय में भारी गिरावट आई। मुनाफे में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का एक कारण कमजोर आधार भी है, क्योंकि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर केवल 4.2 प्रतिशत बढ़ा था।"

रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में मुनाफे की वृद्धि धीमी हो सकती है, क्योंकि 'वन-टाइम गेन' कम होने की संभावना है, ट्रेजरी आय कमजोर बनी रह सकती है, और बैंक 'एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस' (ईसीएल) नियमों को लागू करने से पहले प्रोविजन बढ़ा सकते हैं।

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में 'रिटर्न ऑन एसेट्स' (आरओए) सालाना आधार पर 7 आधार अंक बढ़कर 1.39 प्रतिशत हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के बाद का उच्चतम स्तर है। इसका मुख्य कारण 'वन-टाइम गेन' रहा। अगर इन एकमुश्त लाभों को हटा दें, तो यह आंकड़ा एक साल पहले के स्तर के लगभग बराबर ही था।

केयरएज रेटिंग्स के सीनियर डायरेक्टर विनीत जैन ने कहा, "इस तिमाही में बैंकों की कमाई मुख्य रूप से 'कोर लेंडिंग' से आई। दोनों तरह के बैंक समूहों में परिचालन से मुनाफा सालाना आधार पर 13-15 प्रतिशत बढ़ा, इसलिए मुनाफे की वृद्धि में जो अंतर है, वह प्रोविजन की वजह से है। क्रेडिट कॉस्ट कम होने से निजी बैंक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।"

Disclaimer: The content of this article is for informational purposes only and should not be considered financial or investment advice. Investments in financial markets are subject to market risks, and past performance is not indicative of future results. Readers are strongly advised to consult a licensed financial expert or advisor for tailored advice before making any investment decisions. The data and information presented in this article may not be accurate, comprehensive, or up-to-date. Readers should not rely solely on the content of this article for any current or future financial references. To Read Complete Disclaimer Click Here

Top News

News Not Found

Tag News

News Not Found

More News

News Not Found