ईशा एम. अंबानी : रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q2 FY27 नतीजों में जियो, रिटेल और O2C कारोबार का मजबूत प्रदर्शन
“हमारे स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ग्राहकों का भरोसा और उनका लगातार जुड़ाव हमारी वृद्धि का आधार बना हुआ है। हम अपने व्यापक स्टोर नेटवर्क को डिजिटल सुविधाओं, तकनीक और भारतीय उपभोक्ताओं की गहरी समझ के साथ जोड़कर भविष्य के लिए तैयार रिटेल कारोबार बना रहे हैं। तेजी से बढ़ते डिजिटल कॉमर्स और बी2बी चैनलों पर आधारित हमारा नया मॉडल कारगर साबित हो रहा है। इस मॉडल को ऑफलाइन कारोबार से होने वाले मुनाफे के जरिए वित्तीय समर्थन मिल रहा है। टिकाऊ और लाभकारी वृद्धि के लिए लगातार निवेश के साथ हम इस त्योहारी सीजन में देशभर के ग्राहकों को गुणवत्ता, बेहतर मूल्य और अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की मजबूत स्थिति में हैं।”
Above views are of the author and not of the website kindly read disclaimer
