Powered by: Motilal Oswal
2026-11-25 01:39:21 pm | Source: आईएएनएस
भारत की आर्थिक वृद्धि अक्टूबर में तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची
News By Tags | #Economy
भारत की आर्थिक वृद्धि अक्टूबर में तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची

भारत की आर्थिक गतिविधियों में अक्टूबर 2026 में लगातार पांचवें महीने सालाना आधार पर दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान आर्थिक गतिविधियों की वृद्धि दर सितंबर के 12.1 प्रतिशत से बढ़कर 12.8 प्रतिशत हो गई, जो तीन साल का उच्चतम स्तर है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि आंशिक रूप से कम आधार प्रभाव को दर्शाती है, जो त्योहारों के कैलेंडर में बदलाव और अक्टूबर 2025 में बेमौसम बारिश से जुड़ा है। आईसीआरए बिजनेस एक्टिविटी मॉनिटर के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में 16 उच्च आवृत्ति वाले संकेतकों में से 11 में सितंबर की तुलना में सुधार दर्ज किया गया। यह सूचकांक उच्च आवृत्ति वाले आर्थिक संकेतकों पर आधारित है।

इन संकेतकों में वाहन उत्पादन, खनन उत्पादन, बिजली उत्पादन (अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश के कारण मांग को समर्थन), गैर-तेल निर्यात, बंदरगाहों पर माल ढुलाई, जीएसटी ई-वे बिल और डीजल की बिक्री शामिल हैं।

वाहनों के पंजीकरण (अक्टूबर 2025 में जीएसटी कटौती के कारण पंजीकरण में आई तेजी), पेट्रोल और स्टील की खपत को छोड़कर, बाकी सभी 11 गैर-वित्तीय संकेतकों ने अक्टूबर 2026 में मासिक आधार पर अक्टूबर 2025 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

आगे की स्थिति को देखते हुए आईसीआरए का अनुमान है कि नवंबर में आर्थिक गतिविधियों की वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इसकी वजह नवंबर में अधिक छुट्टियां होना है। वर्ष 2026 में धनतेरस और दिवाली नवंबर में पड़ी हैं, जबकि 2025 में ये त्योहार अक्टूबर में थे।

इसके अलावा, नवंबर 2026 के शुरुआती गैर-कृषि रुझान मिले-जुले हैं, जबकि 13 नवंबर तक रबी फसलों की बुवाई में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि, 42 दिनों की त्योहारी अवधि के दौरान 2026 में ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री बढ़कर 55 लाख यूनिट पर पहुंच गई। यह पिछले साल जीएसटी कटौती के कारण दर्ज किए गए उच्चतम स्तर से 2.2 प्रतिशत अधिक है।

आईसीआरए का मानना है कि कम आधार प्रभाव के कारण सालाना वृद्धि के रुझानों का सही आकलन करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर 2026 के औसत प्रदर्शन से त्योहारी सीजन की आर्थिक गतिविधियों का बेहतर आकलन किया जा सकेगा।

रिपोर्ट में कहा गया, "छुट्टियों की अधिक संख्या को देखते हुए हमें उम्मीद है कि नवंबर 2026 में मुख्य उत्पादन वृद्धि दर घटकर मध्य एकल अंकों में आ जाएगी।"

अक्टूबर 2026 में देश की श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) मामूली बढ़कर 55.7 प्रतिशत हो गई, जो सितंबर 2026 में 55.5 प्रतिशत थी। इसी तरह, देश का श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) पिछले महीने की तुलना में 30 आधार अंक बढ़कर अक्टूबर में 53 प्रतिशत हो गया। यह पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात में वृद्धि के कारण हुआ।

इसके परिणामस्वरूप, देश की बेरोजगारी दर (यूआर) सितंबर 2026 के 5 प्रतिशत से मामूली घटकर अक्टूबर में 4.9 प्रतिशत रह गई। यह आठ महीनों का सबसे निचला स्तर है। इस दौरान महिलाओं के रोजगार स्तर में भी सुधार दर्ज किया गया।
 

Disclaimer: The content of this article is for informational purposes only and should not be considered financial or investment advice. Investments in financial markets are subject to market risks, and past performance is not indicative of future results. Readers are strongly advised to consult a licensed financial expert or advisor for tailored advice before making any investment decisions. The data and information presented in this article may not be accurate, comprehensive, or up-to-date. Readers should not rely solely on the content of this article for any current or future financial references. To Read Complete Disclaimer Click Here

Top News

News Not Found

Tag News

News Not Found

More News

News Not Found