Powered by: Motilal Oswal
2026-11-25 01:47:08 pm | Source: आईएएनएस
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक, उत्पादन 69 प्रतिशत बढ़ा
News By Tags | #Commodity #Milk
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक, उत्पादन 69 प्रतिशत बढ़ा

भारत दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखे हुए है। 2014-15 में देश का दूध उत्पादन 146.31 मिलियन टन था, जो 2024-25 में 69.41 प्रतिशत बढ़कर 247.87 मिलियन टन हो गया। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट में दी गई।  

यह फैक्टशीट 26 नवंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दुग्ध दिवस से पहले जारी की गई है।

भारत वैश्विक दूध उत्पादन में करीब एक-चौथाई हिस्सेदारी रखता है। पिछले एक दशक में देश का दूध उत्पादन 5.41 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ा है। प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता भी 2014-15 के 319 ग्राम प्रतिदिन से 52.03 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 485 ग्राम प्रतिदिन हो गई।

औसत गोवंशीय दूध उत्पादकता 2014-15 में प्रति पशु प्रति वर्ष 1,640 किलोग्राम थी, जो 2024-25 में बढ़कर 2,800 किलोग्राम प्रति पशु प्रति वर्ष हो गई। इस दौरान इसमें 69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र ने मिलकर देश के कुल दूध उत्पादन में 54.09 प्रतिशत का योगदान दिया। इसमें उत्तर प्रदेश 15.66 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहा।

डेयरी क्षेत्र ग्रामीण इलाकों के 8.5 करोड़ परिवारों की आजीविका का आधार है। डेयरी फार्मिंग से जुड़े कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत है।

फैक्टशीट में कहा गया कि दूध उत्पादन में 5.41 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर का ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहरा संबंध है। डेयरी क्षेत्र 8.5 करोड़ ग्रामीण परिवारों को आजीविका प्रदान करता है, जबकि भारत के डेयरी फार्मिंग कार्यबल में करीब 70 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।

हर साल 26 नवंबर को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय दुग्ध दिवस डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्हें भारत की श्वेत क्रांति का जनक माना जाता है।

भारत के डेयरी सहकारी नेटवर्क में 22 दुग्ध महासंघ, 241 जिला सहकारी दुग्ध संघ, 28 विपणन डेयरियां और 25 दुग्ध उत्पादक संगठन (एमपीओ) शामिल हैं। यह नेटवर्क करीब 2.45 लाख गांवों और 1.65 करोड़ डेयरी किसानों को कवर करता है।

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड डेयरी सर्विसेज (एनडीडीबी-डीएस), जो दुग्ध उत्पादक संगठनों (एमपीओ) के गठन और उनके संचालन को सुविधाजनक बनाता है, ने 31 अक्टूबर 2026 तक सफलतापूर्वक 25 एमपीओ स्थापित किए हैं।

इन 25 एमपीओ में से करीब 18 में केवल महिलाएं सदस्य हैं। इन संगठनों के संबंधित बोर्ड में सभी उत्पादक निदेशक भी महिलाएं हैं। ये संगठन 12 राज्यों के 175 जिलों में 13 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को कवर करते हैं।

Disclaimer: The content of this article is for informational purposes only and should not be considered financial or investment advice. Investments in financial markets are subject to market risks, and past performance is not indicative of future results. Readers are strongly advised to consult a licensed financial expert or advisor for tailored advice before making any investment decisions. The data and information presented in this article may not be accurate, comprehensive, or up-to-date. Readers should not rely solely on the content of this article for any current or future financial references. To Read Complete Disclaimer Click Here

Top News

News Not Found

Tag News

News Not Found

More News

News Not Found