Powered by: Motilal Oswal
2026-10-02 11:47:05 am | Source: आईएएनएस
एचडीएफसी बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची होंगे अगले एमडी और सीईओ; 27 अक्टूबर से संभालेंगे जिम्मेदारी
एचडीएफसी बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची होंगे अगले एमडी और सीईओ; 27 अक्टूबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा करते हुए अनूप बागची को अपना अगला प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। बैंक ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस नियुक्ति को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल चुकी है। 

वर्तमान में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यरत अनूप बागची 27 अक्टूबर 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वह मौजूदा एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 26 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा है। जगदीशन ने अगले कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति नहीं मांगने का फैसला किया था।

बैंक के बोर्ड ने गवर्नेंस, नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर 1 अक्टूबर को हुई बैठक में अनूप बागची की नियुक्ति को मंजूरी दी। बैंक ने बताया कि उन्हें 2 अक्टूबर 2026 से अतिरिक्त निदेशक (एडिशनल डायरेक्टर) के रूप में भी नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।

एचडीएफसी बैंक ने कहा कि आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35बी के तहत अनूप बागची की नियुक्ति और उनके पारिश्रमिक को मंजूरी दे दी है। उन्हें 27 अक्टूबर 2026 से तीन वर्ष की अवधि के लिए बैंक का एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया जाएगा।

यह नियुक्ति देश के सबसे बड़े निजी बैंक में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन मानी जा रही है। इससे पहले बैंक ने शीर्ष पद के लिए RBI के पास दो नाम भेजे थे। इनमें अनूप बागची और बैंक के उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा शामिल थे।

बैंकिंग क्षेत्र में यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है जब सेक्टर में कई बड़े नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। इसी दिन कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अनूप कुमार साहा को अपना नया एमडी एवं सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की थी।

बाजार ने भी इस नियुक्ति को सकारात्मक रूप में लिया। घोषणा से पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) परएचडीएफसी बैंक का शेयर 1.76 प्रतिशत बढ़कर 721.20 रुपए पर बंद हुआ। इससे संकेत मिलता है कि निवेशक बैंक के अगले नेतृत्व चरण को लेकर आशावादी नजर आ रहे हैं।

Disclaimer: The content of this article is for informational purposes only and should not be considered financial or investment advice. Investments in financial markets are subject to market risks, and past performance is not indicative of future results. Readers are strongly advised to consult a licensed financial expert or advisor for tailored advice before making any investment decisions. The data and information presented in this article may not be accurate, comprehensive, or up-to-date. Readers should not rely solely on the content of this article for any current or future financial references. To Read Complete Disclaimer Click Here

Top News

News Not Found

Tag News

News Not Found

More News

News Not Found