Powered by: Motilal Oswal
2026-10-23 12:43:53 pm | Source: आईएएनएस
दिल्ली: यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ
दिल्ली: यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में यमुना नदी के पुनर्जीवन और सफाई से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2029 तक यमुना को स्वच्छ बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी बैठक बुलाई थी और यमुना को स्वच्छ बनाने का अपना विजन दिल्ली सरकार तथा गृह मंत्रालय के सामने रखा था।

उन्होंने कहा, "इतने कम समय में हम 40 प्रतिशत से अधिक सफलता हासिल कर चुके हैं।"

गृह मंत्री ने बताया कि गुरुवार को 10 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और 33 नई परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि 8,941 करोड़ रुपए की लागत वाली इन योजनाओं के माध्यम से कई लाख लीटर पानी को शुद्ध कर यमुना में प्रवाहित किया जाएगा।

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। साथ ही मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उन्नयन और नए एसटीपी स्थापित करने के लिए भी शिलान्यास किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक विकेंद्रीकृत एसटीपी पंपिंग स्टेशन भी स्थापित किया गया है और घरों को सीवर लाइनों से जोड़ने का काम शुरू हो चुका है।

अमित शाह ने कहा, "हम सीवर पुनर्वास, ड्रेनेज और टैपिंग कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।" उन्होंने विश्वास जताया कि मई 2029 से पहले यमुना को स्वच्छ बना दिया जाएगा।

इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

गृह मंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल बहानेबाजी की राजनीति करते हैं। आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "दिल्ली की पिछली सरकारें यह बहाना बनाती थीं कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली। उनके हर दावे का हमारे पास जवाब है, लेकिन वह जवाब हम पंजाब में उनकी सरकार जाने के बाद देंगे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने विरोध-प्रदर्शनों के सहारे सत्ता हासिल करने और भ्रष्टाचार करने के अलावा कोई काम नहीं किया।

उन्होंने कहा, "उन्होंने कूड़े के पहाड़ों के नाम पर राजनीति की, लेकिन हमारी सरकार ने उन कूड़े के पहाड़ों को कम करने का काम किया है। अगले दो वर्षों में इन कूड़े के पहाड़ों की जगह बगीचे दिखाई देंगे।"

अमित शाह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के सहयोग से दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने 2.17 करोड़ मीट्रिक टन कचरा हटाया है और 100 एकड़ भूमि को कचरे से मुक्त कराया है।

उन्होंने बताया कि ओखला और भलस्वा के कूड़े के पहाड़ों की ऊंचाई 30 से 40 मीटर तक कम हुई है, जबकि गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई 10 से 15 मीटर तक घट गई है।

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कोई ठोस काम नहीं किया।

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने सराय काले खां और आईटीओ क्षेत्र में असीता ईस्ट, बंसेरा और वासुदेव घाट जैसे विश्वस्तरीय कार्य किए हैं।"

उन्होंने बताया कि दिल्ली के हर घर तक सीवर कनेक्शन पहुंचाने के लिए तीन वर्ष की कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित हो सके। साथ ही हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

Disclaimer: The content of this article is for informational purposes only and should not be considered financial or investment advice. Investments in financial markets are subject to market risks, and past performance is not indicative of future results. Readers are strongly advised to consult a licensed financial expert or advisor for tailored advice before making any investment decisions. The data and information presented in this article may not be accurate, comprehensive, or up-to-date. Readers should not rely solely on the content of this article for any current or future financial references. To Read Complete Disclaimer Click Here

Top News

News Not Found

Tag News

News Not Found

More News

News Not Found