Powered by: Motilal Oswal
2026-08-25 12:11:53 pm | Source: आईएएनएस
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के प्रीमियर नतालियो व्हीटली ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, वित्तीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के प्रीमियर नतालियो व्हीटली ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, वित्तीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के प्रीमियर और वित्त मंत्री नतालियो डी. व्हीटली से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच वित्तीय सेवाओं, डिजिटल परिवर्तन, निवेश प्रोत्साहन और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। 

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि नतालियो व्हीटली वित्तीय सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं और अपनी भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली, गिफ्ट सिटी, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

बैठक के दौरान व्हीटली ने वित्त मंत्री को बताया कि उनकी भारत यात्रा का प्रमुख उद्देश्य ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। उन्होंने विशेष रूप से वित्तीय सेवाओं, फिनटेक, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, व्यापार, निवेश संवर्धन और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की रुचि व्यक्त की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत वित्तीय सेवाओं और निवेश के लिए दुनिया के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। उन्होंने साझा हितों वाले क्षेत्रों में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के साथ सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं का स्वागत किया और कहा कि दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाया जा सकता है।

इस बीच, वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह भी जानकारी दी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। इस दौरे का उद्देश्य भारत के साथ दोनों देशों की आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को और मजबूत करना, निवेश संबंधों को गहरा करना तथा वैश्विक आर्थिक प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाना है।

कनाडा के टोरंटो में वित्त मंत्री कनाडा के वित्त एवं राष्ट्रीय राजस्व मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन के साथ आयोजित होने वाले पहले आर्थिक एवं वित्तीय संवाद में भाग लेंगी। इस बैठक में व्यापक आर्थिक विकास, वित्तीय क्षेत्र में सहयोग, द्विपक्षीय निवेश अवसरों और वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कनाडा यात्रा के दौरान सीतारमण एक विशेष इन्वेस्टमेंट राउंडटेबल में भी हिस्सा लेंगी, जिसमें ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्रिटिकल मिनरल्स क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख उद्योगपति, सीईओ और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस बातचीत का उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना, नए निवेश अवसरों की पहचान करना और दीर्घकालिक व्यावसायिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है। साथ ही गिफ्ट सिटी-आईएफएससी में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

Disclaimer: The content of this article is for informational purposes only and should not be considered financial or investment advice. Investments in financial markets are subject to market risks, and past performance is not indicative of future results. Readers are strongly advised to consult a licensed financial expert or advisor for tailored advice before making any investment decisions. The data and information presented in this article may not be accurate, comprehensive, or up-to-date. Readers should not rely solely on the content of this article for any current or future financial references. To Read Complete Disclaimer Click Here

Top News

News Not Found

Tag News

News Not Found

More News

News Not Found