Powered by: Motilal Oswal
2026-03-26 02:07:26 pm | Source: IANS
नोकिया इंडिया में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से समर मित्तल और विभा मेहरा संभालेंगे भारत की कमान
News By Tags | #Industry #Government #Nokia
नोकिया इंडिया में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से समर मित्तल और विभा मेहरा संभालेंगे भारत की कमान

नोकिया ने गुरुवार को भारत में अपनी लीडरशिप टीम में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी ने समर मित्तल को इंडिया कंट्री बिजनेस लीडर और विभा मेहरा को इंडिया कंट्री मैनेजर नियुक्त किया है। ये दोनों नियुक्तियां 1 अप्रैल से लागू होंगी। 

कंपनी का कहना है कि यह बदलाव भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने और बिजनेस रणनीति को और बेहतर बनाने के लिए किया गया है।

अपने नए रोल में समर मित्तल भारत में नोकिया की बिजनेस रणनीति का नेतृत्व करेंगे। उनका फोकस टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ साझेदारी बढ़ाने के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड सर्विसेज और एंटरप्राइज सेक्टर में नए अवसर तलाशने पर रहेगा।

वहीं, विभा मेहरा नोकिया के भारत में कुल संचालन को संभालेंगी। वे कंपनी की कम्युनिकेशन, सरकारी संबंध और पब्लिक एंगेजमेंट पर काम करेंगी। साथ ही, वे कंपनी की सीएसआर गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़ी रणनीतियों को भी आगे बढ़ाएंगी।

दोनों अधिकारियों के पास अपने-अपने क्षेत्रों में लंबा अनुभव है। समर मित्तल के पास टेलीकॉम और आईटी सेक्टर में करीब 30 साल का अनुभव है, और वे पहले मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में नोकिया के क्लाउड और नेटवर्क सर्विसेज बिजनेस को संभाल चुके हैं।

वहीं, विभा मेहरा के पास 26 साल से ज्यादा का अनुभव है और वे माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में वे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नोकिया की गवर्नमेंट रिलेशंस हेड थीं।

कंपनी ने कहा कि दोनों लीडर मिलकर भारत में नोकिया की रणनीति को आगे बढ़ाएंगे और देश में डिजिटल कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी ग्रोथ को मजबूत करने में योगदान देंगे।

नोकिया ने बताया कि यह नई लीडरशिप संरचना भारत के प्रति उसकी लंबी अवधि की प्रतिबद्धता को दिखाती है और कंपनी देश के डिजिटल और तकनीकी विकास में बड़ी भूमिका निभाना चाहती है।

Disclaimer: The content of this article is for informational purposes only and should not be considered financial or investment advice. Investments in financial markets are subject to market risks, and past performance is not indicative of future results. Readers are strongly advised to consult a licensed financial expert or advisor for tailored advice before making any investment decisions. The data and information presented in this article may not be accurate, comprehensive, or up-to-date. Readers should not rely solely on the content of this article for any current or future financial references. To Read Complete Disclaimer Click Here

Top News

News Not Found

Tag News

News Not Found

More News

News Not Found